अमेरिका के स्कूल में हुई फायरिंग, तीन की मौत
अमेरिका, 17 दिसंबर : अमेरिका में एक स्कूल में फायरिंग होने के कारण एक छात्रा, एक शिक्षक और अन्य छात्र की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार विस्कॉन्सिन के ‘एबंडैंट लाइफ’ स्कूल में सोमवार को एक 15 वर्षीय छात्रा ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक शिक्षक और एक अन्य छात्र की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी करने वाली छात्रा की भी घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह गोलीबारी स्कूल के एक क्लास रूम में हुई। घटना की सूचना दूसरी कक्षा के एक विद्यार्थी ने तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायरिंग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मृत छात्रा के परिवार से संपर्क किया जा रहा है। विस्कॉन्सिन पुलिस ने बताया कि छात्रा की पहचान नताली रूपनो के रूप में हुई है। मैडिसन पुलिस प्रमुख शॉन बार्न्स ने बताया कि गोलीबारी में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में दो छात्र भी शामिल हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
अमेरिका के स्कूल में हुई फायरिंग, तीन की मौत
52