58
स्कूल बस को मारी टक्कर, एक की मौत
नई दिल्ली, 19 दिसंबर : फरीदकोट में एक स्कूल बस और निजी कंपनी की बस में टक्कर होने के कारण बड़ा हादसा गया है, जिसमें एक लडक़ी की मौत होने का भी समाचार है। जानकारी के अनुसार फरीदकोट के नेशनल हाईवे 54 पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार निजी कंपनी की बस ने स्कूल वैन को सीधी टक्कर मार दी। वैन में 6 बच्चे सवार थे जिनमें से एक लडक़ी की मौत हो गई,जबकि तीन लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वैन चालक भी घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सडक़ सुरक्षा टीम और पुलिस ने लोगों के साथ घायल बच्चों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।