Sawan Kanwar Yatra 2025: JCB पर सीएम योगी की तस्वीर लगाकर हरिद्वार जल लेने पहुँचे कांवड़िए

by Nishi_kashyap
JCB

यूपी,18 जुलाई, 2025: कांवड़िए जगह जगह से कांवड़ यात्रा लेकर निकल रहे हैं। कांवड़ यात्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी छाए हुए है। पश्चिम यूपी में भी कावड़ यात्रा की धूम जमकर देखने को मिल रही है।

बुलडोजर बाबा की कांवड़ यात्रा

यूपी के बागपत जिले के मंसूरपुर गाँव के लोग बुलडोजर बाबा की कांवड़ यात्रा को लेकर निकले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जो काम किए, उनकी कोशिश की सराहना करते हुए यह कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है।

JCB पर लगी है CM योगी की फोटो

कांवड़ियों ने JCB पर सीएम योगी की फोटो भी लगाई है और बुलडोजर बाबा भी JCB पर लिखा हुआ है। बागपत से कांवड़िए हरिद्वार जल लेने के लिए निकले हैं। उनका कहना है की वह बाबा से बेहद प्रेरित हैं। मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम योगी के कारण उत्तर प्रदेश में अच्छा माहौल है। जिस कारण हम उनके नाम पर कांवड़ यात्रा लेकर जा रहे हैं।

मेरठ से भी कांवड़ यात्रा में देखने को मिला अलग अंदाज

वहीं कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ में भी अलग अंदाज देखने को मिला। JCB से कांवड़ लेकर श्रद्धालु मेरठ पहुँचे रहे हैं। इस JCB पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: UP News: सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर सपा सांसद ने उठाए कई सवाल

You may also like