उपग्रह जीसैट एन 2 का अमेरिका में किया सफलतापूर्वक प्रक्षेपित

by TheUnmuteHindi
उपग्रह जीसैट एन 2 का अमेरिका में किया सफलतापूर्वक प्रक्षेपित

नई दिल्ली, 19 नवंबर : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) ने जानकारी देते हुए बताया कि अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने देश के नवीनतम संचार उपग्रह जीसैट-एन2 को अमेरिका के केप कैनवेरल से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है। एनएसआईएल ने बताया कि फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए 4,700 किलोग्राम वजनी ‘जीसैट-एन2 हाई-थ्रूपुट’ (एचटीएस) उपग्रह को उसकी वांछित कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। एनएसआईएल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘एनएसआईएल के ‘जीसैट-एन2 हाई-थ्रूपुट’ (एचटीएस) संचार उपग्रह को 19 नवंबर 2024 को अमेरिका के केप कैनवेरल से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया।’ एनएसआईएल ने कहा, ‘4,700 किलोग्राम वजनी जीसैट-एन2 को वांछित भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में स्थापित कर दिया गया है और इसरो की ‘मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी’ (एमसीएफ) ने उपग्रह का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि उपग्रह अच्छी स्थिति में है।

You may also like