संजय राउत के भाई सुनील राउत ने की महिलाओं पर टिप्पणी

by TheUnmuteHindi
संजय राउत के भाई सुनील राउत ने की महिलाओं पर टिप्पणी

नई दिल्ली, 4 नवंबर : संजय राउत के भाई सुनील राउत ने महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार और संजय राउत के भाई सुनील राउत ने शिवसेना शिंदे गुट की महिला उम्मीदवार को बकरी कहकर संबोधित किया। इससे पहले शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सांवत ने भी शिंदे गुट की उम्मीदवार शायना एनसी को माल कहकर विवाद खड़ा किया था। अब एक बार फिर उद्धव गुट के नेता ने बदजुबानी की है।सुनील राउत का एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि उनके सामने कोई उम्मीदवार नहीं है। मैं 10 साल से विधायक हूं। अब जब कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो बकरी को लाकर मेरे सामने खड़ा कर दिया। अब बकरी सामने आई है तो बकरे को सिर झुकाना ही पड़ेगा। इस टिप्पणी के बाद काफी विवाद भी खड़ा हो गया है।

You may also like