73
संजय मल्होत्रा ने रिजर्व बैंक के गर्वनर के रूप में संभाला पदभार
मुंबई, 12 दिसंबर : भारतीय रिजर्व बैंक के 26वें गर्वनर केरूप में संजय मल्होत्रा ने अपना पदभार संभाल लिया है। जाकनारी के अनुसार संजय मल्होत्रा के कार्यभार संभालते समय डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे, एम राजेश्वर राव और टी रबी शंकर भी मौजूद रहे। राजस्थान के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी मल्होत्रा के पास बिजली, वित्त तथा कराधान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ सार्वजनिक नीति में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। वह ऐसे समय में केंद्रीय बैंक की कमान संभालने जा रहे हैं जब अर्थव्यवस्था धीमी वृद्धि दर और उच्च मुद्रास्फीति की दोहरी चुनौती का सामना कर रही है।