सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदला, नया टाइटल ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’

by Manu
बैटल ऑफ गलवान

चंडीगढ़, 16 मार्च 2026: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। लंबे समय से ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से चर्चा में रही इस फिल्म का शीर्षक अब आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है।

नया नाम रखा गया है ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’। सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ इस नए टाइटल की झलक फैंस के साथ साझा की है। साथ ही फिल्म का एक बेहद प्रभावशाली नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्म गलवान घाटी में 2020 में भारत-चीन के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है। यह सैनिकों की बहादुरी, बलिदान और देशभक्ति की कहानी बताती है। सलमान खान ने इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इसे अपनी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनाया जा रहा है।

ये भी देखे: सलमान खान के बजरंगी भाईजान 2 में नजर नहीं आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

You may also like