नई दिल्ली, 5 नवंबर : मुंबई पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर एक अन्य धमकी भरा संदेश बालीवुड अभिनेता सलमान खान को मिला है। जानकारी के अनुसार धमकी वाला यह संदेश मुंबई पुलिस की हेल्पलाइन पर आया है और एक अधिकारी को आधी रात के समय यह संदेश दिखा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि धमकी देने वाले ने व्यक्ति ने दावा किया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। संदेश में कहा गया, ‘‘सलमान खान को अगर जिंदा रहना है तो उसे हमारे (बिश्नोई समाज) मंदिर में आकर माफी मांगनी चाहिए या पांच करोड़ रुपये देने चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो हम उसे मार देंगे, हमारा गैंग अब भी सक्रिय है। सूत्रों ने कहा कि पुलिस धमकी देने वाले का पता लगा रही है और उसने सलमान खान के लिए सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत कर दिया है। लॉरेंस बिश्नोई हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत विभिन्न आरोपों में जेल में बंद है। बता दें, इससे पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। गत सप्ताह उनसे कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है और न देने पर उन्हें मार डालने की धमकी दी गई है। पुलिस द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
सलमान खान को फिर मिला धमकी भरा संदेश
55