iPhone 17 सीरीज की भारत में आज से बिक्री शुरू, दिल्ली-मुंबई स्टोर्स पर रात से लगी कतारें

by Manu
iPhone 17 series

Apple iPhone 17 series Sale Live: भारत में एप्पल के दीवाने युवाओं का iPhone का जुनून एक बार फिर देखने को मिल रहा है। लंबे इंतजार के बाद iPhone 17 सीरीज आज (19 सितंबर 2025) से देशभर में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। लॉन्च के ठीक पहले रात 12 बजे से ही दिल्ली और मुंबई के प्रमुख एप्पल स्टोर्स के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। यह नजारा देखकर लग रहा है मानो नया iPhone न खरीदें तो जिंदगी अधूरी रह जाएगी!

स्टोर के बाहर जबरदस्त भीड़

दिल्ली के साकेत मॉल स्थित एप्पल स्टोर पर सुबह से ही भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के इस इलाके में लोग सबसे पहले iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नए iPhone 17 Air मॉडल्स को हाथों में थामने के लिए बेताब हैं। कई युवा तो रात भर जागकर कतार में खड़े रहे, ताकि वे पहले ग्राहक बन सकें। स्टोर के बाहर का माहौल उत्साह और एक्साइटमेंट से भरा था, जहां लोग नई फीचर्स जैसे एडवांस्ड AI, स्लिम डिजाइन और बेहतर कैमरा सिस्टम की चर्चा में मशगूल दिखे।

मुंबई में भी यही कहानी दोहराई गई। बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) के एप्पल स्टोर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे थोड़ी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सैकड़ों लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है।

ये भी देखे: iPhone 16e: भारत मे ये मॉडल लॉन्च , जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन?

You may also like