बंप कैच पर उछलने लगीं साक्षी, MS धोनी का रिएक्शन हुआ वायरल, सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया

by Manu
साक्षी धोनी

मुंबई, 06 मार्च 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हरा दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253/7 का स्कोर बनाया। संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली जबकि शिवम दुबे ने 43 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 246 ही बना सकी।

मैच के दौरान एक मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्व कप्तान एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी स्टैंड्स में मैच देख रहे थे। इंग्लैंड की पारी के 18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की एक गेंद पर सैम करन ने बड़ा शॉट खेला। बुमराह ने फॉलो-थ्रू में गेंद को रोका लेकिन गेंद जमीन को छू चुकी थी। साक्षी धोनी को लगा कि विकेट गिर गया है। वे अपनी सीट पर उछलकर जश्न मनाने लगीं और उत्साह से ताली बजाने लगीं।

धोनी ने तुरंत साक्षी को शांत किया। उन्होंने बड़े ही कूल अंदाज में हाथ से इशारा करते हुए “बैठ जाओ” जैसा संकेत दिया। पास में बैठे लोग भी हंस पड़े। यह पूरा सीन कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये भी देखे: RCB फैंस के लिए अच्छी खबर, चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई क्रिकेट की वापसी, अपने 5 मैच खेलेगी RCB

You may also like