साहित्य कलश पटियाला द्वारा सम्मान समारोह, पुस्तक विमोचन एवं अंतरराष्ट्रीय काव्य सम्मेलन आयोजित

100 साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं की प्रस्तुत

by TheUnmuteHindi
साहित्य कलश पटियाला द्वारा सम्मान समारोह, पुस्तक विमोचन एवं अंतरराष्ट्रीय काव्य सम्मेलन आयोजित

साहित्य कलश पटियाला द्वारा सम्मान समारोह, पुस्तक विमोचन एवं अंतरराष्ट्रीय काव्य सम्मेलन आयोजित
100 साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं की प्रस्तुत
पटियाला, 15 जनवरी : साहित्य कलश पब्लिकेशन एवं परिवार पटियाला द्वारा सम्मान समारोह, पुस्तक विमोचन एवं अंतरराष्ट्रीय काव्य सम्मेलन का आयोजन प्रभात परवाना पटियाला के प्रांगण में किया गया, जिसमें सरस्वती वंदना एवं शमाँ रोशन करने के बाद सभी साहित्यकारों का स्वागत गर्मजोशी के साथ दिनेश सूद द्वारा किया गया। इस मौके विशेष अतिथिओं में श्रीमती सुषमा गुप्ता, असिस्टेंट डायरेक्टर, श्री सोहन कुमार, प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव, दिनेश सूद, इंद्रजीत चोपड़ा, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, पवन गोयल, मीनू सुखमन, राकेश बैस ने मंच की शोभा बढ़ाई। साथ में साहित्य कलश के संस्थापक सागर सूद संजय ने मंच को सांझा किया। इस काव्य सम्मेलन में देश एवं विदेश के विभिन्न भागों से सौ साहित्यकारों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की और एक मनमोहक समा बाँधा जिसके रंग और खुशबू को वहाँ मौजूद तकरीबन 300 लोगों ने अनुभव किया। अच्छी बात ये भी थी की साहित्यकारों को सुनने के लिए हाल खचाखच भरा हुआ था और खड़े होने की भी जगह नहीं थी।
इस कार्यक्रम में साहित्य गौरव सम्मान 2025 से अलग अलग राज्यों से आये 20 साहित्यकारों को विशेष सामान से सम्मानित किया गया। इस श्रृंखला में राजेन्द्र व्यथित साहित्य गौरव सम्मान 2025, सागर सूद द्वारा अपने साहित्यिक गुरु की याद में योगिता शर्मा, मोनिका मेहता, डॉ. उर्मिला कौशिक सखी, नरेश नाज , प्रो. सुभाष शर्मा, नवीन कमल भारती, सुखमिंदर सिंह सेखों को दिया गया। माता रीता सूद साहित्य गौरव सम्मान 2025 दिनेश सूद द्वारा उनकी माता की याद में डॉ कुलभूषण छावड़ा, मंजुला दास, अमित वर्मा रहवर, डॉ अनिशा आगरा अंगिरा, मनोज फगवाड़वी को, अर्पिता सिंह साहित्य गौरव सम्मान 2025 मीनू सुखमन् द्वारा अशोक कुमार को, लजया चोपड़ा कला एवं समाज सेवा सम्मान इंद्रजीत चोपड़ा द्वारा डॉ राकेश वर्मी को, देवकी फाउंडेशन साहित्य गौरव सम्मान 2025 इंद्रजीत चोपड़ा द्वारा गुरदर्शन गुसील को, माता बांसो देवी साहित्य गौरव सम्मान 2025 राकेश बैंस एवं नीलम द्वारा योगेंद्र सिंह एवं आशा लता को, मास्टर सुनीश साहित्य गौरव सम्मान 2025 पुनीत गोयल की और से आर पी गुलाटी को, माता चंपा भाटिया साहित्य गौरव सम्मान 2025 डॉ सीमा भाटिया द्वारा रजनी वालिया को दिया गया।

You may also like