नई दिल्ली, 5 अक्तूबर : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल होने के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। यह सम्मेलन 15 और 16 अक्तूबर को इस्लामाबाद में होगा। इससे पहले दिसंबर 2015 में सुषमा स्वराज ने भारत की विदेश मंत्री के रूप में पाकिस्तान का दौरा किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जयशंकर की यात्रा की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि विदेश मंत्री सिर्फ एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। वरिष्ठ मंत्री को भेजने के निर्णय को एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पुलवामा आतंकवादी हमले के जवाब में फरवरी, 2019 में भारत के युद्धक विमानों द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर बमबारी के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गये थे। लेकिन अब दोबारा विचार चर्चा शुरू हो गई है।
एस. जयशंकर करेंगे पाकिस्तान की यात्रा
111