रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हवाई व ड्रोन हमला

लोगों ने मेट्रो स्टेशन में ली शरण

by TheUnmuteHindi
रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हवाई व ड्रोन हमला

रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हवाई व ड्रोन हमला
लोगों ने मेट्रो स्टेशन में ली शरण
नई दिल्ली, 26 दिसंबर : रूस ने एक बार फिर क्रिसमिस वाले दिन यूक्रेन पर बड़ा हवाई व ड्रोन हमला किया गया है, जिससे काफी नुकसान का अनुमान भी लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यूक्रेनी ऊर्जा मंत्री हरमन हालुशेंको ने फेसबुक पर दिए एक बयान में कहा कि रूस ने फिर से ‘‘ऊर्जा अवसंरचना पर बड़े पैमाने पर हमला किया है। हालुशेंको ने कहा, ‘‘(बिजली) वितरण प्रणाली संचालक ने बिजली प्रणाली को हुई क्षति के प्रभाव को सीमित करने के लिए खपत न्यूनतम करने के उपाय किए हैं। जैसे ही सुरक्षा स्थिति अनुकूल होगी विद्युतकर्मी नुकसान का आकलन करेंगे। यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस द्वारा देश के पूर्व में खारकीव, निप्रो और पोल्टावा क्षेत्रों पर कई मिसाइल दागी गईं। सरकारी ऊर्जा संचालक ‘यूक्रेनर्गो’ ने ‘‘बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले के कारण देश भर में बिजली कटौती लागू की, जिसके कारण राजधानी कीव के कई जिलों में बिजली गुल हो गई।
बिजली संयंत्र को बनाया गया निशाना
अधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि यूक्रेन की विद्युत प्रणाली को निशाना बनाते हुए बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया। हमले में एक ताप बिजली संयंत्र को निशाना बनाया गया और यूक्रेनी लोगों को क्रिसमस की सुबह मेट्रो स्टेशनों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। यूक्रेनी वायुसेना ने कहा कि यूक्रेन के ईंधन और ऊर्जा स्रोतों पर हवा, जमीन और समुद्र से 78 मिसाइल दागे जाने के साथ ही 106 ‘शाहेद’ और अन्य प्रकार के ड्रोन से हमले किए गए। इस बीच, रूस में व्लादिकाव्काज शहर में गिराए गए एक ड्रोन का मलबा गिरने से एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, रूस के उत्तरी ओसेतिया-अलानिया गणराज्य के प्रमुख गवर्नर सर्गेई मेन्यायलो ने कहा कि सुरक्षा फुटेज से पता चला है कि विस्फोट बुधवार सुबह अलानिया मॉल के बाहर हुआ। यूक्रेन के निप्रो क्षेत्र पर रूस के हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई।

You may also like