संसद में हंगामा, प्रताप सारंगी ने राहुल पर लगाया धक्का देने का आरोप
नई दिल्ली, 19 दिसंबर : संसद में गत दिवस से बड़ा हंगामा देखने को मिल रहा है, जहां भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रही है। जानकारी के अनुसार डॉ. आंबेडकर के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। अमित शाह की आंबेडकर पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा। वही, बीजेपी ने कांग्रेस पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया है। इसी बीच, बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रताप सारंगी को संसद में चोट लगी है। उन्होंने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। सारंगी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गए जिसके बाद मैं नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि मैं सीढिय़ों के पास खड़ा था जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया। प्रताप सारंगी के आरोप के बाद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है। राहुल ने कहा, ये सब कैमरा में रिकॉर्ड हुआ होगा। मैं संसद के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। बीजेपी सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि खरगे जी को भी धक्या दिया गया। उनके द्वारा हमारे साथ धक्का मुक्की की गई है।
संसद में हंगामा, प्रताप सारंगी ने राहुल पर लगाया धक्का देने का आरोप
53
previous post