रोहतक DC सचिन गुप्ता फिर सुर्खियों में, अभय चौटाला से हुआ टकराव

by Manu
रोहतक DC

रोहतक, 05 नवंबर 2025: हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले IAS अधिकारी सचिन गुप्ता एक बार फिर मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा में हैं। UPSC 2017 में ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल करने वाले इस युवा अधिकारी वर्तमान में रोहतक के उपायुक्त (DC) के पद पर तैनात हैं। इनेलो नेता अभय चौटाला के साथ हुए तीखे विवाद ने उनका नाम फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

घटना 3 नवंबर की है। इनेलो ने रोहतहर में जलभराव की समस्या को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के साथ अभय चौटाला लघु सचिवालय पहुंचे और DC से मुलाकात न होने पर तल्ख टिप्पणी की—”DC जनता से बड़ा नहीं है, याद रखना।” कुछ ही मिनटों बाद सचिन गुप्ता मौके पर पहुंचे और अभय चौटाला से ज्ञापन स्वीकार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

ये भी देखे: IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में एक्शन, रोहतक SP हटाए गए, परिवार ने पोस्टमॉर्टम पर लगाई रोक

You may also like