रोहित शर्मा बने 38 की उम्र में वनडे रैंकिंग में नंबर-1, सिडनी की सेंचुरी ने दिलाई ताज

by Manu
रोहित शर्मा जन्मदिन

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर 2025: भारतीय क्रिकेट के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। 38 साल और 182 दिन की उम्र में वे भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं जो वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचे है।

रोहित लंबे समय से टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज से उन्होंने नीली जर्सी में धमाकेदार वापसी की। दौरे से पहले वे इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेले थे। उसके बाद पूरे 223 दिनों का गैप हो गया था।

इस सीरीज के दौरान ही रोहित वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले की सूची में तीसरे बल्लेबाज बन गए।

ये भी देखे: रोहित शर्मा का वनडे में जोरदार कमबैक प्लान, ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज में खेलने की तैयारी

You may also like