राबर्ट वाड्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के तंज का दिया जवाब

by TheUnmuteHindi
राबर्ट वाड्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के तंज का दिया जवाब

नई दिल्ली, 27 सितंबर : रॉबर्ट वाड्रा ने पीएम मोदी को चुनौती दी कि आप साबित करें कि मेरी कोई जमीन हरियाणा में है या मैंने कोई गलत काम किया है। आप नहीं कर सकते, क्योंकि मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने रॉबर्ट वाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसा है। इसके जवाब में वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में लगातार उनका नाम लेते हैं। वाड्रा ने यह भी कहा कि मोदी पिछले दस सालों से उन्हें फर्जी मुद्दों में उलझाए हुए हैं। हरियाणा में मनोहर लाल की सरकार ने खुद अदालत में लिखित में कहा था कि वाड्रा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। वाड्रा ने पीएम मोदी से सवाल किया कि वे किस आधार पर आरोप लगा रहे हैं और किस चीज़ का इंतजार कर रहे हैं? इस तरह वाड्रा ने स्पष्ट किया कि उन्हें राजनीतिक बदले की भावना से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोदी की सरकार को दस साल हो गए हैं और सभी एजेंसियों ने जांच की, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। वाड्रा ने चेतावनी दी कि अगर कुछ है तो उसे साबित करें।

You may also like