पुणे, 3 मई 2025: पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह पुणे में एक मर्सिडीज ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और पुल से नीचे गिर गई थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए थे ।
जानिए कैसे हुई यह दुर्घटना
एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सिंहगढ़ रोड इलाके में वडगांव पुल पर सुबह करीब 4.30 बजे हुई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल चालक कुणाल हुशर की मौत हो गई थी। जो पिंपरी चिंचवाड़ का रहने वाला था और पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस उपायुक्त (जोन 3) संभाजी कदम ने बताया- एक मर्सिडीज ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और पुल से नीचे सर्विस रोड पर गिर गई थी । मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग भी घायल हो गए थे।
अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि चालक की मेडिकल जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना के समय वह नशे में था या नहीं।
यह भी पढ़ें: पुणे में जल संकट! 3 अप्रैल को प्रमुख जल केंद्रों पर रखरखाव कार्य