पटना, 21 अगस्त 2025: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक मो. कमरूल होदा ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजद के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे अपने त्याग पत्र में निजी कारणों से इस्तीफा देने की बात कही। साथ ही, उन्होंने सभी जिम्मेदारियों से खुद को मुक्त करने की घोषणा की और पार्टी नेताओं द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
फोन पर बातचीत में होदा ने स्पष्ट किया कि इस्तीफा निजी कारणों से दिया गया है और अभी उनकी किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने की कोई योजना नहीं है।
हालांकि, विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण उनके इस अचानक इस्तीफे ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को जन्म दे दिया है। बता दें कि जिले में महागठबंधन की स्थिति मजबूत है, जहां सांसद सहित चारों विधानसभा सीटों पर उसका कब्जा है।
ये भी देखे: Bihar Politics: बिहार कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री डॉ. अशोक राम ने छोड़ी पार्टी