नई दिल्ली, 19 अक्तूबर : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टैस्ट मैच में चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे ऋषभ पंत ने सरफराज खान के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अब तक 113 रनों की सांझेदारी कर ली है। पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया और अपने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक जड़ा है। पंत मैच के दूसरे दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था, लेकिन वह बल्लेबाजी के लिए उतरे और टीम को मुश्किल से उबारने की कोशिश की। पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। पंत को चोट उस वक्त लगी जब रवींद्र जडेजा की गेंद पर डेवॉन कॉन्वे गेंद को मिस कर बैठे और पंत सही से गेंद पकड़ नहीं पाए और गेंद सीधे उनके दाएं पैर में लगी। लेकिन अब उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।
ऋषभ पंत ने पहले टैस्ट मैच में किया शानदार प्रदर्शन
149
previous post