संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी
उत्तर प्रदेश, 30 नवंबर : उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के बाद बाहरी लोगों के शहर में प्रवेश करने पर सरकार द्वारा 10 दिसंबर तक पाबंदी लगाई गई है। जानकारी के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेसीया ने यहां जारी एक बयान में कहा, कोई भी बाहरी व्यक्ति, कोई सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि जनपद की सीमा में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना 10 दिसंबर तक प्रवेश नहीं करेगा। यह कदम इस लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधिमंडल हिंसा के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए शनिवार को संभल का दौरा करने वाला था। इस बीच, समाजवादी पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘संभल में हुई हिंसा की जांच के लिए बनाए गए सपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं के घरों पर सरकार द्वारा पुलिस तैनात कर उन्हें संभल जाने से रोकने की घटना घोर निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है। भाजपा सरकार संभल हिंसा का सच छिपा रही है। सपा प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने की अनुमति मिले।
संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी
58