फ्रांस की राजनीति में हुआ फेरबदल, सरकार को गिराने का प्रस्ताव पास
पेरिस, 5 दिसंबर : फ्रांस की राजनीति में काफी फेरबदल देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार फ्रांस के दक्षिणपंथी और वामपंथी सांसदों ने बुधवार को बजट विवाद के कारण ऐतिहासिक अविश्वास प्रस्ताव पर एक साथ मिलकर मतदान किया, जिसके कारण प्रधानमंत्री माइकल बार्नियर और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को इस्तीफा देना पड़ा। बता दें कि फ्रांस में पिछले 60 वर्षों में पहली बार नेशनल असेंबली के निचले सदन ने सरकार को गिराने का प्रस्ताव पास किया और अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ‘नेशनल असेंबली’ (फ्रांस की संसद) ने 331 मतों से प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके लिए कम से कम 288 मतों की जरूरत थी। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जोर दिया कि वह 2027 तक अपना शेष कार्यकाल पूरा करेंगे। हालांकि, जुलाई के संसदीय चुनावों के बाद उन्हें दूसरी बार एक नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने की आवश्यकता होगी। मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि वे बृहस्पतिवार शाम को देशवासियों को संबोधित करेंगे। हालांकि उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी।
फ्रांस की राजनीति में हुआ फेरबदल, सरकार को गिराने का प्रस्ताव पास
130