बांगलादेश में भारतीय टीवी चेनलों पर प्रतिबंध लगाने का किया अनुरोध
नई दिल्ली, 4 दिसंबर : बांगलादेश में एक व्यक्ति द्वारा रिट दायर करके भारतीय टीवी चैनलों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया गया है। जानकारी के अनुसार भडक़ाऊ समाचारों के प्रसारण का हवाला देते हुए देश में सभी भारतीय टीवी चैनलों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया गया है। जानकारी के अनुसार वकील इखलास उद्दीन भुइयां ने इस संबंध में याचिका दायर की है और सोमवार को उन्होंने इसकी पुष्टि की। भुइयां ने बताया कि न्यायमूर्ति फातिमा नजीब और न्यायमूर्ति सिकदर महमूदुर रजी की पीठ इस मामले में सुनवाई कर सकती है। खबर में कहा गया कि ‘केबल टेलीविजन नेटवर्क ऑपरेशन एक्ट 2006′ की धारा 29 के तहत बांग्लादेश में सभी भारतीय टीवी चैनलों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश देने का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की गई है। खबर में बताया गया कि ‘स्टार जलसा’, ‘स्टार प्लस’, ‘जी बांग्ला’, ‘रिपब्लिक बांग्ला’ और अन्य सभी भारतीय टीवी चैनलों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया गया है। इसके अनुसार याचिका में आरोप लगाया गया कि भारतीय चैनलों पर भडक़ाऊ खबरों का प्रसारण किया जा रहा है और बांग्लादेशी संस्कृति का विरोध करने वाली सामग्री के अनियंत्रित प्रसारण से युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है।
बांगलादेश में भारतीय टीवी चेनलों पर प्रतिबंध लगाने का किया अनुरोध
51
previous post