44
नई दिल्ली, 4 नवंबर : वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नया समाचार सामने आया है। जानकारी के अनुसार वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर दर्शन के समय में 3 नवंबर यानि भाई दूज से बदलाव कर दिया गया है। इसके साथ ही नित्य दर्शन और आरती के समय में भी परिवर्तन किया गया है। भाईदूज और सप्ताहांत होने के कारण रविवार को ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों के पहुंचने का क्रम सुबह 4 बजे से ही शुरू हो गया था। ठाकुर बांके बिहारी के पट सुबह 8:30 से दोपहर 1:00 तक और शाम को 4:30 से 8:30 तक खुलेंगे। इसी समय के बीच श्रद्धालुओं को बांके बिहारी दर्शन देंगे। इसको लेकर मंदिर प्रबंधक कमेटी ने लेटर भी जारी कर दिया है।