फतेहगढ़ साहिब, 15 मई : Relationship Wire-Tar: बस्सी पठाना केनजदीकी गांव में आज उस समय खऩ सफेद होते देखा गया, जब एक पुत्र द्वारा ही अपने पिता को कत्ल करने का समाचार सामने आया, जिस सम्बन्धित पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस सम्बन्धित जानकारी देते डीएसपी राज कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले एनीप्रीत कौर बेटी बलजिन्दर सिंह पत्नी परमिन्दर सिंह गांव झनेड़ी ने बयान दर्ज करवाए हैं कि वह तीन बहन भाई हैं, सबसे बड़ा उसका भाई सुखप्रीत सिंह उससे छोटी वह खुद और सब से छोटा भाई हरमनदीप सिंह है।
उन्होंने बताया कि उसके पिता बलजिन्दर सिंह 66 वर्षीय जिसकी उनका बड़ा भाई सुखप्रीत सिंह अकसर 12 किले जमीन को ले कर मारपीट भी करता रहता थी की तरफ से उसके पिता बलजिन्दर सिंह के लापता होने की खबर फैलाई गई, जिस पर जब उन्होंने पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की तो उसके पिता की लाश हाथ पैर व मुंह बांधे हुए गंडा खेड़ी नहर पटियाला नजदीक से बरामद हुई, जिसके हाथ पैर पर मुंह बांधे हुए थे।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जब इस सम्बन्धित पुलिस ने जांच की तो उन्होंने पाया कि बलजिन्दर सिंह का कत्ल उसके पुत्र सुखप्रीत सिंह ने गेहूं की कटाई को लेकर शराब पिलाकर उसके हाथ पैर बांधकर नहर में धक्का मार कर किया था। एनीप्रीत कौर ने अपने बयानों में उसकी भाभी पर भी शक जाहिर किया है। डीएसपी राज कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले मामल दर्ज कर लिया था और आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी देखें : हरियाणा के नारनौल में आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन की पीट-पीटकर हत्या