रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री, किए नए ऐलान
8 मार्च को महिला दिवस पर दी जाएगी सम्मान सहायता
नई दिल्ली, 20 फरवरी : दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद पार्टी द्वारा अपने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अब रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होगी और अब पूरे 16 दिन बाद 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा, लेकिन इस बार का महिला दिवस दिल्ली की महिलाओं के लिए खास होगा। उनके खाते में 2500 रुपये डाले जाएंगे। बीजेपी पार्टी ने जहां एक तरफ चुनाव जीतने के बाद इस बात का ऐलान कर दिया है कि रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम होंगी, वहीं दूसरी तरफ रेखा गुप्ता ने इस बात की घोषणा भी कर दी है कि महिलाओं से किया गया सहायता राशि का वादा सबसे पहले पूरा किया जाएगा और 8 मार्च को महिलाओं के अकाउंट में 2500 रुपये डाले जाएंगे।
बता दें कि जहां रेखा गुप्ता ने सीएम पद के लिए नाम का ऐलान होने के बाद इस बात का ऐलान किया है कि 8 मार्च यानी महिला दिवस पर महिलाओं को यह सम्मान सहायता दी जाएगी। वहीं, यह जान लेना भी जरूरी है की पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तारीख की घोषणा पहले ही कर चुके थे। पीएम मोदी ने दिल्ली चुनाव की आखिरी चुनावी सभा में कहा था कि, हम ने संकल्प लिया है कि हम अपनी बहनों को 2500 रुपये देंगे. यह मोदी की गारंटी है और यह गारंटी पूरी की जाएगी। आप देखना कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे।
रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री, किए नए ऐलान
8 मार्च को महिला दिवस पर दी जाएगी सम्मान सहायता
7