श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया
शिक्षा और रिश्ता दोनों ही बड़े नाजुक होते हैं : श्री आशीष भट्ट जी
पटियाला : शिवसेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल की ओर से हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान श्री काली माता मंदिर पटियाला पंजाब में सनातन हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार के लिए श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया। श्री काली माता मंदिर में श्री राम हनुमान सेवा दल के व्यास पीठ से धर्म प्रचारक श्री आशीष भट्ट जी ने बताया कि शिक्षा और रिश्ता दोनों ही बड़े नाजुक होते हैं दोनों में सिर्फ एक ही फर्क है की शिक्षा गलती से टूट जाता है और रिश्ता गलतफहमी और अहंकार की वजह से टूट जाता है इसलिए कभी भी अपने मन में गलतफहमियां ना पैदा होने दे और अहंकार को अपने अंदर ना आने दे झूठ किसी भी संबंध का अंत करने में अहम भूमिका निभाता है क्योंकि सच सच्चाई आज नहीं तो कल सामने आ ही जाती है इसलिए कभी भी झूठ का सहारा ना लें जीवन वह पाठशाला है जहां हर व्यक्ति एक शिक्षक और हर घटना हमें एक सबक सिखाती है इसलिए कभी भी अपने जीवन में कुछ भी हो जाए उसे उस परमात्मा का शुक्र अदा करें की है परमात्मा हम दुख की घड़ी में भी उसे सहन करने की ताकत अपने अंदर ला सके इसलिए सदैव इस जीवन में कुछ भी घटित हो उसे एक पाठशाला समझ करके अपने जीवन का उद्देश्य पूरा करें इस अवसर पर श्री पवन कुमार गुप्ता राम हनुमान सेवा दल राष्ट्रीय संरक्षक श्री राम हनुमान सेवा दल, श्री जगदीश राईका जी पंजाब चेयरमैन, प्रदेश महासचिव सनातन धर्म प्रचारक ज्योतिषआचार्य श्री बद्री प्रसाद शास्त्री श्री चंद शर्मा जिला खजांची पटियाला, श्रीमती सुमन गुप्ता पंजाब अध्यक्ष श्री राम हनुमान सेवादल ( महिला इकाई), श्रीमती नीलम शर्मा श्रीमती वीरता शर्मा श्री रमेश कंबोज श्री हेमराज गोयल एवं अन्य श्री राम हनुमान सेवा दल के सभी सदस्यों सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया
शिक्षा और रिश्ता दोनों ही बड़े नाजुक होते हैं : श्री आशीष भट्ट जी
62