श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया
पटियाला : शिवसेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल की ओर से हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान श्री काली माता मंदिर पटियाला पंजाब में सनातन हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार के लिए श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया । श्री काली माता मंदिर में श्री राम हनुमान सेवा दल के व्यास पीठ से धर्म प्राचारिक आशीष भट्ट जी ने बताया कि आज बड़ी विडंबना की बात है कि हमारे आज घरों में अपनी कुलदेवी की जोत नहीं जलती क्योंकि लोग आडंबर में आकर के अपने कुल देवताओं को भूल गए इसलिए अपने सनातन में रहकर के प्रभु का सिमरन भजन करें सत्य सामान धर्म नहीं कोई दूजा हमारे धर्म का नाम है सनातन सनातन का मतलब केवल हिंदू नहीं सनातन का अर्थ है शाश्वत जिसकी ना कोई कभी शुरुआत और ना ही जिसका कोई अंत है जिसकी शुरुआत होती है उसका एक दिन खात्मा भी आवश्यक होता है परंतु सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है जिसकी ना कोई उत्पत्ति है और ना ही कभी अंत सनातन की शुरुआत उस अकाल पुरख से ही शुरू हुई है जिसको तोड़ने के लिए कंस रावण जैसे हुई परंतु सनातन का कुछ नहीं कर पाए ऐसी सनातन धर्म छोड़ करके हमें किसी और की शरण में जाने की क्या आवश्यकता है इसलिए सदैव सनातन की ध्वजा पता का को लेकर के अपने आप को धर्म के मार्ग पर चला कर प्रभु का संकीर्तन करें इसी में आपका जीवन धन्य हो जाएगा । इस अवसर पर श्री पवन कुमार गुप्ता राम हनुमान सेवा दल राष्ट्रीय संरक्षक श्री राम हनुमान सेवा दल, श्री जगदीश राईका जी पंजाब चेयरमैन, प्रदेश महासचिव सनातन धर्म प्रचारक ज्योतिषआचार्य श्री बद्री प्रसाद शास्त्री श्री चंद शर्मा जिला खजांची पटियाला, श्रीमती सुमन गुप्ता पंजाब अध्यक्ष श्री राम हनुमान सेवादल ( महिला इकाई), श्रीमती नीलम शर्मा श्रीमती वीरता शर्मा श्री रमेश कंबोज श्री हेमराज गोयल एवं अन्य श्री राम हनुमान सेवा दल के सभी सदस्यों सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे ।
श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया
55