दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

by TheUnmuteHindi
दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी
नई दिल्ली, 9 दिसंबर : स्क्ूलों को बमों से उड़ाने की पिछले काफी समय से मिल रही धमकियोंं के चलते अब फिर से दिल्ली में सोमवार सुबह दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिस कारण अफरा दफरी का माहौल है।जानकारी के अनुसार डीएफएस अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजकर छह मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), आरके पुरम और सुबह छह बजकर 15 मिनट पर जीडी गोयनका, पश्चिम विहार में बम की धमकी वाला फोन आया। डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दल और स्थानीय पुलिस सहित दमकल विभाग के अधिकारी स्कूलों में पहुंचे तथा तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

You may also like