रवनीत बिट्टू ने दिए किसानों के खिलाफ बयान : वडिंग

by TheUnmuteHindi
रवनीत बिट्टू ने दिए किसानों के खिलाफ बयान : वडिंग

संगरूर, 25 नवंबर :पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग कहा कि वह बिट्टू से पूछना चाहते हैं कि क्या उन्होंने आम आदमी पार्टी को जिताकर मनप्रीत सिंह बादल से बदला लिया है या फिर मात्र 12 हजार वोट डलवाकर भाजपा को हरवाया है। वडि़ंग ने कहा कि बिट्टू ने जो भी बयान दिए हैं, वे किसानों के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि बिट्टू ने 12 दिन भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया लेकिन मनप्रीत बादल को मात्र 12 हजार वोट मिले। राजा वडिंग की पत्नी अमृता वडि़ंग की गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से उपचुनाव में हार के बाद केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर जमकर भडक़े। वडि़ंग ने कहा कि यह बात सच है कि रवनीत बिट्टू की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ एक ही बात है। बिट्टू को मनप्रीत बादल के पास आकर हार पर मंथन करना चाहिए था लेकिन वह मनप्रीत बादल के साथ अफसोस करने भी नहीं पहुंचे। वडि़ंग ने कहा कि उन्हें तो पहले ही पता था कि बिट्टू मनप्रीत बादल को हरवाने के लिए ही गिद्दड़बाहा आए हैं।

You may also like