राम मंदिर चढ़ावा चोरी, एलएंडटी कर्मी पर शक, 15 हजार की नौकरी से खरीदी 20 करोड़ की संपत्ति

by Manu
राम मंदिर चढ़ावा चोरी

अयोध्या, 15 जुलाई 2026: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को एक नया संदिग्ध मिला है। यह व्यक्ति मंदिर निर्माण से जुड़ी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का कर्मचारी बताया जा रहा है। महेश कुमार बस्ती जिले का रहने वाला है और आरोपित रामशंकर यादव टिन्नू के घर पर किराए पर रहता था। दोनों की अच्छी दोस्ती थी और वे अक्सर साथ देखे जाते थे।

महेश की गणना कक्ष में ड्यूटी नहीं थी। वह अकाउंट्स से जुड़ा काम और टेलीशीट बनाता था। शिकायतकर्ता के अनुसार, महेश कुमार की साल भर में अचानक संपत्तियां बढ़ गई हैं। चढ़ावा चोरी मामला उजागर होने के बाद 12 जून को उसने बस्ती जिले के गढ़हाराजा गांव में 6 बीघा जमीन 90 लाख रुपये में और बेनीपुर गांव में दो गाटों पर कुल 0.63 हेक्टेयर जमीन खरीदी। इन जमीनों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

महेश ने ये सभी संपत्तियां अपने भाई रमेश कुमार, पत्नी, भाई की पत्नी, बहन-बहनोई और भांजे के नाम पर खरीदी हैं।

शिकायत में कहा गया है कि महेश का भाई रमेश कोई नौकरी नहीं करता, जबकि महेश को महज 15-18 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है। इसके बावजूद उसने एक साल के अंदर अयोध्या, बस्ती, लखनऊ और प्रयागराज में करीब 20 अचल संपत्तियां खरीदी हैं।

महेश कुमार के गांव इटवा (बस्ती) के एक व्यक्ति ने लखनऊ जोन के आईजी किरण एस. और अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें महेश की भूमिका और खरीदी गई संपत्तियों की जांच करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने अपना नाम गोपनीय रखने का अनुरोध भी किया है।

ये भी देखे: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा से SIT की पूछताछ

You may also like