श्रीनगर, 24 अक्टूबर 2025: अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर का पहला राज्यसभा चुनाव के नतीजे जारी हो गए है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने तीन सीटों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए BJP को पीछे छोड़ दिया। चौधरी मोहम्मद रमजान, जीएस ओबेरॉय (शम्मी ओबेरॉय) और सज्जाद किचलू ने जीत हासिल की।
सज्जाद को 57 वोट मिले, जबकि रमजान का मुकाबला BJP के अली मोहम्मद मीर से और सज्जाद का राकेश महाजन से था। खास बात ये है कि शम्मी ओबेरॉय जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा जाने वाले पहले सिख नेता बन गए।
चार सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तीन नोटिफिकेशन जारी किए थे। दो सीटों पर अलग-अलग चुनाव हुए जबकि बाकी दो पर एक साथ। NC ने पार्टी कोषाध्यक्ष शम्मी ओबेरॉय और युवा प्रवक्ता इमरान नबी डार को BJP के सत शर्मा के खिलाफ उतारा था। रमजान और सज्जाद की जीत ने NC को मजबूती दी, लेकिन चौथी सीट के नतीजे अभी बाकी हैं।
ये भी देखे: बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बसपा अकेले लड़ेगी सभी 243 सीटें, मायावती ने बनाई रणनीति