चंडीगढ़, 18 नवंबर 2025: पंजाबी सिंगर और एक्टर राजवीर जवंदा के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘यमला’ इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। 28 नवंबर को दर्शक राजवीर को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।
फिल्म से जुड़े कलाकारों और राजवीर के परिवार ने हाल ही में ट्रेलर लॉन्च किया। इस इवेंट में पंजाबी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। ट्रेलर में दिलजीत दोसांझ ने वॉइसओवर दिया। यह फिल्म 2019 में शूट हुई थी। राकेश मेहता ने इस फ़िल्म को डायरेक्ट किया है।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान सिंगर मनकीरत औलख मंच पर आए। वे बोलते-बोलते भावुक हो गए। खुद को संभाल नहीं पाए। राजवीर का परिवार, एक्टर गुरप्रीत गुग्गी और फिल्म टीम भी वहां थी।
मनकीरत ने कहा कि फिल्म रिलीज होते ही थिएटर भरकर आइए। राजवीर के प्रति अपना प्यार दिखाइए। ताकि महसूस हो कि वे आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं।
यह भी देखे: राजवीर जवंदा ने दुनिया को कहा अलविदा, नीरू बाजवा हुई भावुक, जताया दुख