चंडीगढ़, 29 सितंबर 2025: पंजाबी संगीत की दुनिया पर छाए संकट के बादल अभी भी बरकरार हैं। मशहूर गायक राजवीर जवंदा एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। उन्हें फौरन मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनकी जिंदगी डॉक्टरों के हाथों में है। अस्पताल ने राजवीर जवंदा की सेहत पर एक आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी किया। जिसमें बताया गया कि उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।
बुलेटिन के मुताबिक, राजवीर को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनका इलाज फोर्टिस की न्यूरोसर्जरी व क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ टीम की सख्त निगरानी में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि वे हर पल उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हर संभव कोशिश की जा रही है। परिवार और फैंस के सवालों का जवाब देने के लिए भी टीम तैयार है।
यह भी देखे: पंजाबी सितारे राजवीर जवंदा भयानक सड़क हादसे का शिकार, हालत गंभीर