चंडीगढ़, 10 दिसंबर 2025: पंजाब की राजनीति में नवजोत कौर सिद्धू के सस्पेंशन के बाद आग लग गई है। बुधवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पहली बार खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी।
राजा वड़िंग ने सीधे निशाना साधा। बोले कि जो लोग कांग्रेस सरकार में मंत्री बने। जो खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें ऐसी बयानबाजी करते हुए शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए। ये नेता अध्यक्ष रहते कुछ नहीं कर पाए। अब पार्टी को बदनाम कर रहे हैं।
वड़िंग श्री मुक्तसर साहिब जिला परिषद के उदेकरन जोन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दावा किया कि जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी। हम 50 फीसद सीटें जीत लेंगे।
गौरतलब है कि नवजोत कौर सिद्धू ने हाल ही में विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पंजाब में मुख्यमंत्री बनने के लिए 500 करोड़ रुपये का सूटकेस चाहिए।
ये भी देखे: राजा वड़िंग ने साफ़ किया इस्तीफ़े का झूठ, प्रदेश कांग्रेस प्रधान पद पर बने रहेंगे