मोहाली, 29 जनवरी 2026: मोहाली में एसएसपी कार्यालय के ठीक बाहर दिनदहाड़े हुई हत्या पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आप सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने का स्पष्ट सबूत बताया।
राजा वड़िंग ने कहा, “यह सरकार के मिसमैनेजमेंट का एक और दिन है। मोहाली में एसएसपी दफ्तर के सामने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या होना आप सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा प्रमाण है।” उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पंजाब में अब कोई ऐसी जगह बची है जहां आम आदमी सुरक्षित महसूस कर सके?
कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘बदलाव’ के नारे के साथ सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने पंजाब को असुरक्षित बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि आम नागरिक डर के साए में जी रहा है। राजा वड़िंग ने कहा कि मोहाली जैसे संवेदनशील इलाके में एसएसपी दफ्तर के सामने ऐसी घटना होना सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
ये भी देखे: Mohali Crime: मोहाली में SSP ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या