चंडीगढ़, 19 मार्च 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और हिमाचल-जम्मू के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मौसम को एक बार फिर ठंडा कर दिया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अब तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पटियाला में आज अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी है।
मौसम विभाग ने राज्य के 5 जिलों में आंधी-तूफान और 19 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। पठानकोट गुरदासपुर होशियारपुर नवांशहर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
पठानकोट गुरदासपुर अमृतसर तरनतारन होशियारपुर नवांशहर कपूरथला जालंधर फिरोजपुर मोगा बठिंडा लुधियाना बरनाला मानसा संगरूर फतेहगढ़ साहिब रूपनगर पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में बारिश की संभावना है।
ये भी देखे: पंजाब-चंडीगढ़ मौसम: 4 जिलों में आज बारिश की संभावना, तापमान में बड़ी गिरावट