चंडीगढ़, 07 अगस्त 2026: चंडीगढ़ और मोहाली में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पंजाब के सभी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
बारिश के बीच राज्य के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक 36 डिग्री सेल्सियस तापमान श्री आनंदपुर साहिब में रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मानसून सीजन में अब तक पंजाब में सामान्य से 30% कम बारिश दर्ज की गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सबसे ज्यादा 18 मिमी बारिश होशियारपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा लुधियाना में 11.5 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 11 मिमी, चंडीगढ़ में 10.7 मिमी, लुधियाना शहर में 5.4 मिमी, भाखड़ा डैम क्षेत्र में 5 मिमी, आनंदपुर साहिब में 0.5 मिमी और पटियाला में 0.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
ये भी देखे: चंडीगढ़ में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी, पंजाब में आज बारिश के आसार