हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तोड़े 75 साल का रिकॉर्ड, 320 की मौत, करोड़ों का नुकसान

by Manu
भूस्खलन

शिमला, 01 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून ने कहर बरपाया है, जिसने पिछले कई दशकों के बारिश के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2025 में राज्य में 431.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1949 के बाद से अगस्त में हुई सबसे अधिक बारिश है। यह 1901 के बाद से नौवीं सबसे ज्यादा बारिश भी है। इससे पहले, 1927 में 542.4 मिमी बारिश हुई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इस साल अगस्त में बारिश सामान्य (256.8 मिमी) से 68% अधिक रही।

जिलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कांगड़ा में सबसे ज्यादा 816.2 मिमी बारिश हुई, जबकि लाहौल-स्पीति में सबसे कम 129.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और ऊना में भी सामान्य से कहीं ज्यादा बारिश हुई। हमीरपुर, कांगड़ा और सिरमौर में भी वर्षा सामान्य से अधिक रही, वहीं लाहौल-स्पीति में सामान्य बारिश दर्ज की गई।

इस मानसून सीजन (20 जून से 31 अगस्त 2025) में भारी बारिश ने राज्य में भारी तबाही मचाई। अब तक 320 लोगों की जान जा चुकी है, 379 लोग घायल हुए हैं और 40 लोग अभी भी लापता हैं। सड़क हादसों में 154 लोगों की मौत हुई है।

ये भी देखे: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 6 दिनों तक कई जिलों में अलर्ट जारी

You may also like