रेलों की कपलिंग के दौरान घटे हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया बयान
नई दिल्ली: बिहार के बरौनी में दो कोचों की कपलिंग के दौरान एक कर्मचारी की मौत का वीडिया वायरल होने के मुद्दे पर आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बयान दिया है। जानकारी के अनुसार रेल मंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना पूर्व मध्य रेलवे में कर्मचारियों के बीच कम्यूनिकेशन की गड़बड़ी के कारण घटी। उन्होंने कहा कि यह घटना कपलिंग या अनकपलिंग से जुड़ी हुई नहीं थी। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन के सवाल का जवाब देते हुए रेल मंत्री ने कहा 9 नवंबर को बिहार में हुई इस घटना से हम सब दुखी हैं। रेल मंत्री ने सोमवार को कहा कि 1999-2000 में भारतीय रेलवे द्वारा शुरू किए गए अधिक उन्नत एलएचबी कोचों में ट्रेनों की कपलिंग और डिकूपिंग मैन्युअल हस्तक्षेप के बिना होती है। रेलवे में सुरक्षा अभियान नियमित रूप से चलाए जाते हैं, जिसमें काम के दौरान सतर्क रहने के लिए कर्मचारियों को परामर्श देना शामिल है।
रेलों की कपलिंग के दौरान घटे हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया बयान
63
previous post