राहुल गांधी के काफिले के गाजीपुर बार्डर पर रोका, लौटे वापिस

by TheUnmuteHindi
राहुल गांधी के काफिले के गाजीपुर बार्डर पर रोका, लौटे वापिस

राहुल गांधी के काफिले के गाजीपुर बार्डर पर रोका, लौटे वापिस
नई दिल्ली, 4 दिसंबर : संभल में हुई हिंसा के बादल वहां के दौरे के लिए निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले को पुलिस द्वारा गाजीपुर बार्डर पर ही रोक दिया गया है, जिसके कारण उन्हें वापिस जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार संभल में हुए बवाल के दौरान मारे गए लोगोंं के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस वरिष्ठ नेता व रायबरेली से सांसद राहुल गांधी संभल जाने के लिए निकल चुके हैं, लेकिन उनके काफिले को गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया गया है। राहुल और प्रियंका गांधी के काफिले को रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया। किसी भी पार्टी के नेता को वहां जाने नहीं दिया जा रहा है। वे क्या छिपाना चाहते हैं? प्रशासन की भाषा देखिए। क्या लोकतंत्र में अधिकारियों को इस तरह का व्यवहार और भाषा की अनुमति दी जा सकती है?

You may also like