राहुल गांधी लंबे समय से अदाणी के अनैतिक कार्यांे को कर रहे हैं उजागर : अखिलेश प्रसाद

by TheUnmuteHindi
राहुल गांधी लंबे समय से अदाणी के अनैतिक कार्यांे को कर रहे हैं उजागर : अखिलेश प्रसाद

राहुल गांधी लंबे समय से अदाणी के अनैतिक कार्यांे को कर रहे हैं उजागर : अखिलेश प्रसाद
पटना, 25 नवंबर : बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि, ‘‘लंबे समय से हमारे नेता राहुल गांधी गौतम अदाणी के अनैतिक कार्यों को उजागर कर रहे हैं। किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब, अमेरिका में एक घोटाला सामने आया है, जिसने दुनिया भर में देश की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त उद्योग समूह को लेकर विवादों के बावजूद, केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ‘‘उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है… और मीडिया से बात करने वाले भाजपा के नेता अदाणी के प्रवक्ता के रूप में ‘ओवरटाइम काम करते प्रतीत होते हैं। सिंह ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर अदाणी समूह के ‘‘प्रवक्ता के रूप में काम करने का रविवार को आरोप लगाया, जिसपर अमेरिका में रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। राज्यसभा सदस्य सिंह आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति की मांग को लेकर दबाव डालने के लिए कांग्रेस की प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित एक प्रदर्शन के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

You may also like