राहुल गांधी हाथरस में पहुंचे दौरे के लिए
लखनऊ, 12 दिसंबर : हाथरस के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव बुलगढ़ी में साल 2020 में एक महिला की रेप के बाद के बाद हत्या कर दी गई थी। इस केस की जांच सीबीआई की ओर से की जा चुकी है। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। उनके पीडि़तों ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इसलिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज हाथरस दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी हाथरस में 2020 के बहुचर्चित दुष्कर्म मामले के पीडि़त परिवार से मिलेंगे। जिले के बुलगढ़ी गांव में रहने वाले पीडि़ता के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस नेता वहां पहुंच चुके हैं। बता दें कि राहुल गांधी से मिलने की इच्छा पीडि़ता के परिवार ने जताई थी। इसके बाद ही राहुल बुलगढ़ी गांव पहुंचे हैं। बहुचर्चित बिटिया कांड के तीन आरोपियों को कोर्ट बरी कर चुका है। अब अचानक राहुल गांधी के आने की सूचना के बाद उनके गांव पहुंचने से पहले ही सरकारी एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों और जिले के अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए हैं। वहां राहुल गांधी आज दौरे पर रहेंगे।
राहुल गांधी हाथरस में पहुंचे दौरे के लिए
62
previous post