राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रभावित लोगों की सहायता करने की अपील की

by TheUnmuteHindi
राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रभावित लोगों की सहायता करने की अपील की

नई दिल्ली, 28 अगस्त : गुजरात में बीते चार दिनों से भारी बारिश का दौर लगातार जारी है, जिसे लेकर राहुल गांधी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो प्रभावित लोगों की और राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन की हर संभव सहायता करें। बता दें कि वर्षा से जुड़ी घटनाओं में नौ और लोगों की मौत हो गई, जिससे दो दिनों में मरने वालों की संख्या 16 हो गई, जबकि 8,500 अन्य लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाला गया और बचाया गया।

You may also like