राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संभल दौरे के लिए निकले

by TheUnmuteHindi
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संभल दौरे के लिए निकले

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संभल दौरे के लिए निकले
नई दिल्ली, 4 दिसंबर : संभल में हुई ङ्क्षहसा के बाद प्रशासन द्वारा किसी भी नेता या सामाजिक कार्यकर्ता के संभल में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा 5 दिसंबर को संभल के दौरे पर जाने की तैयारी में हैं। उनका उद्देश्य 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा के बाद मारे गए लोगों से मिलकर स्थिति का जायजा लेना है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने संभल में 10 दिसंबर तक किसी भी नेता या सामाजिक कार्यकर्ता के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। राहुल और प्रियंका गांधी के संभल जाने की संभावना को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। गाजीपुर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है और गाड़ी चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली के बॉर्डर पर भी पुलिस मुस्तैद है, ताकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को राज्य सीमा में प्रवेश न करने दिया जाए। संभल दौरे से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के घर से निकलने की खबरें सामने आई हैं।

You may also like