राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े ने किया जम्मू कश्मीर के दौरे को रद्द

by TheUnmuteHindi
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े ने किया जम्मू कश्मीर के दौरे को रद्द

नई दिल्ली, 21 अगस्त : जम्मू-कश्मीर लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े 2 दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आने वाले थे लेकिन अब जानकारी मिली है कि उनका यह दौरा रद्द हो गया है। बता दें कि राहुल गांधी और खडग़े आज यानि 21 अगस्त को दोपहर के समय जम्मू पहुंचने वाले थे। इसके बाद उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करनी थीं और कल वीरवार को श्रीनगर का दौरा करना था। अब जानकारी मिली है कि उनका यह किन्हीं कारणों के चलते रद्द हो गया है।

You may also like