राहुल गांधी का आरोप, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की साजिश

by Manu
पप्पू यादव arrest

नई दिल्ली, 07 फ़रवरी 2026: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। इसका मकसद NEET उम्मीदवार की मौत मामले में न्याय की मांग करने वाली आवाजों को डराना और चुप कराना है।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि साथी सांसद पप्पू यादव इस बेटी के लिए न्याय की मजबूत आवाज बने थे। उनकी गिरफ्तारी साफ तौर पर राजनीतिक बदले का काम है। इस तरह की हरकतें जवाबदेही मांगने वाली आवाजों को कुचलने का प्रयास हैं।

पप्पू यादव को शुक्रवार को 1995 के एक पुराने भूमि विवाद मामले में पेश न होने पर गिरफ्तार किया गया। पूर्णिया के सांसद ने गिरफ्तारी से पहले अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि मुझे शक है कि ये लोग मुझे मार सकते हैं। मैं सीधे कोर्ट जाऊंगा। पुलिस स्टेशन नहीं जाऊंगा। अगर चाहें तो मुझे हाउस अरेस्ट कर सकते हैं।

ये भी देखे: सीवान में लाली यादव हत्याकांड, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

You may also like