मेक इन इंडिया को लेकर पुतिन ने मोदी की प्रशंसा की
नई दिल्ली, 6 दिसंबर : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पुतिन ने बुधवार को मॉस्को में 15वें वीटीबी निवेश मंच को संबोधित करते हुए कहा कि आयात प्रतिस्थापन कार्यक्रम के तहत रूसी बाजार से बाहर हो चुके पश्चिमी ब्रांडों की जगह नए रूसी ब्रांडों का उदय हुआ है। उन्होंने रूस के आयात प्रतिस्थापन कार्यक्रम को भारत की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के समान बताते हुए कहा कि भारत का नेतृत्व अपने हितों को प्राथमिकता देने की नीति पर केंद्रित है। पुतिन ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल और स्थिर हालात पैदा करने वाली नीतियों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। इसके साथ उन्होंने भारत में रूसी विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने की पेशकश की है। पुतिन ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का भी ऐसा ही एक कार्यक्रम ‘मेक इन इंडिया’ है। यह हमारे कार्यक्रम से बहुत मिलता-जुलता है। उन्होंने कहा कि विनिर्माण को बढ़ावा देने और विदेशी निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मेक इन इंडिया’ पहल ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मेक इन इंडिया को लेकर पुतिन ने मोदी की प्रशंसा की
51
previous post