कनाडा में मारे गए पंजाबी युवक को मिला गाड आफ आनर

by TheUnmuteHindi
कनाडा में मारे गए पंजाबी युवक को मिला गाड आफ आनर

कनाडा में मारे गए पंजाबी युवक को मिला गाड आफ आनर
नई दिल्ली, 17 दिसंरब : कनाडा में गत दिनों हुए एक पजाबी युवक की मौत के बाद अब उक्त युवक को सरकार द्वारा उसकी डयूटी को देखते हुए गाड आफ आनर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कनाडा के एडमोंटन में 20 साल के पंजाबी छात्र हर्षदीप सिंह की 6 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हर्षदीप सिंह को रविवार को उनके अंतिम संस्कार के लिए शव भारत भेजा गया। मगर कनाडा में सरकार ने उनकी ड्यूटी को देखते हुए अपनी ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया। नॉरक्वेस्ट कॉलेज का यह अंतरराष्ट्रीय छात्र केवल तीन दिनों से नौकरी पर था। पूरे सम्मान के साथ हर्षदीप सिंह को वहां की पुलिस ने याद किया। हर्षदीप एडमोंटन अपार्टमेंट में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था, जिसके बाहर कुछ लोगों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई थी। ये सारा घटनाक्रम मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। कनाडाई पुलिस ने बताया था कि 2 आरोपियों इवान रेन और जूडिथ साल्टो को गिरफ्तार किया है। उन पर हत्या का आरोप है। बता दें कि हर्षदीप भी अन्य पंजाबियों की तरह अपना खर्चा चलाने के लिए नौकरी कर रहा था, जहां उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई लेकिन अब सरकारद्वारा उसके सम्मान दिया गया है।

You may also like