बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने नामांकन के अगले दिन बदला उम्मीदवार

by Manu
Bankipur BJP Candidate

पटना, 11 जुलाई 2026: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने से खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा को नामांकन के एक दिन बाद ही उम्मीदवार बदलना पड़ा।

पार्टी ने पहले अभिषेक सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने नाम वापस लेने का ऐलान कर दिया। अब भाजपा ने उनकी जगह नीरज सिन्हा को नया उम्मीदवार घोषित किया है। बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना होगी।

सूत्रों के अनुसार, अभिषेक सिन्हा के नामांकन पत्र में परिवार और शिक्षा संबंधी जानकारी में गड़बड़ियां पाई गईं। भाजपा को आशंका थी कि इन गड़बड़ियों के चलते नामांकन रद्द हो सकता है।

अभिषेक सिन्हा ने नाम वापसी के लिए पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है।

नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा पिछले 20 साल से भाजपा से जुड़े हुए हैं। वे नितिन नवीन के करीबी माने जाते हैं और फिलहाल मंडल अध्यक्ष हैं। नितिन नवीन ने इसी साल 30 मार्च को बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया था।

ये भी देखे: बीजेपी ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश राम को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

You may also like